वाणिज्य बंधु की बैठक जिला अधिकारी सभा कक्ष कलेक्ट्रेट आगरा में संपन्न हुई
जिलाधिकारी सभा कक्ष कलेक्ट्रेट आगरा में वाणिज्य बंधु की बैठक महोदय जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के अध्यक्षता में संपन्न हुई ।
जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा नगला पदमा से इटोरा तक जल भराव रोड टूटी लगभग 50अधिक मौतों का नंगा नाच परिवारों का दुख दर्द माननीय जिलाधिकारी महोदय को सुनाया समस्या प्रमुखता से रखी।
जिला पंचायत द्वारा व्यापारियों और जनमानस को बिना किसी व्यवस्था सुविधाएं दिए बिना व्यापारियों से टैक्स वसूला जा रहा है तहसील के किसी भी बाजार में जिला पंचायत के अधिकारियों व संबंधित के द्वारा झाड़ू लगाने की व्यवस्था नालियां साफ करने की व्यवस्था रात को प्रॉपर लाइट जलने की व्यवस्था लाइट लगी है तो बंद पड़ी है ऐसी व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत केवल टैक्स वसूल करने में लगा हुआ है टैक्स के नाम पर व्यापारियों का जबरदस्त उत्पीड़न किया जा रहा है व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई है सरकार द्वारा निर्धारित सुविधाओं को दिया जाए
जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा इन समस्याओं की मांग रखी गई जिला पंचायत कार्यालय में तो संबंधित अधिकारियों द्वारा बताया गया विभाग के पास में फंड समाप्त हो चुका है फंड की कोई व्यवस्था नहीं है जिला पंचायत पर परंतु इसके विपरीत जिला पंचायत लगातार ₹500 साल के बाजार ₹6000 टैक्स प्रत्येक दुकानों से वसूल किया जा रहा है लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा संयुक्त समस्या रखी गई
बैठक में शामिल रहे ।
अनिल शर्मा (जिला अध्यक्ष) राकेश गोयन ( जिला प्रभारी) विजय सामा ,अदनान कुरैशी, गिर्राज कुमार अग्रवाल, विनय कामरा देवेंद्र गोयल दीपक कुमार इलियास वारसी, जसवीर सिंह प्रकाश चंद, मोटवानी, शहीद नगर जगदीशपूरा के व्यापारी शामिल रहे ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला आगरा
कृष्ण कुमार गोयल की रिपोर्ट
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal




