अंडर 14,17,19, बालक वर्ग के वॉलीबॉल में गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर का रहा दबदबा
आज दिनांक 03 सितम्बर 2025 को जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता बालक का आयोजन शहीद ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी रामपुर में कराया गया जिसमें बालक वर्ग के संयोजक विधिराम प्रधानाचार्य गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर रहे इस प्रतियोगिता के बालक वर्ग में तीनों वर्गों में टीम आई अंडर 14, अंडर 17 अंडर 19 बालक वर्ग की टीम ने प्रतिभाग किया । गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर जैन इण्टर कॉलेज रामपुर, हरि इण्टर कॉलेज रामपुर, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज रामपुर राजकीय रजा इण्टर कॉलेज रामपुर हसरत इण्टर कॉलेज रामपुर , नवाब इण्टर कालेज नवाब गंज, रेनबो इण्टर कालेज रामपुर राजकीय इण्टर कॉलेज खंडी खेड़ा आर पी एस इंटर कॉलेज रामपुर की टीमों की खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया । पहला फाइनल मुकाबला अंडर 14 का हुआ गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर के बीच खेला गया जिसमें गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर को 25/10 और 25/16 से सीधे सेटो में जीत लिया । दूसरा फाइनल मुकाबला अंडर 17 बालक में गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर जैन इण्टर कॉलेज रामपुर के बीच खेला गया जिसमें गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर ने जैन इण्टर कॉलेज रामपुर को 25/15 और 25/17 से हराकर अंडर 17 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला जीता । वहीं अंडर-19 बालक वर्ग के वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबला गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर और नवाब गंज इण्टर कॉलेज के बीच खेला गया जिसमें अंडर 19 बालक वर्ग में भी गांधी इण्टर कॉलेज दड़ियाल टांडा रामपुर ने नवाब गंज इण्टर कॉलेज को 25/16 ओर 25/10 से जीत हासिल कर बालक वर्ग के तीनों वर्गों में अपना कब्जा जमाया । मैच से पहले संयोजक विद्यालय ने बालको से परिचय प्राप्त किया। इस खेल को आयोजित कराने के लिए मैच रेफरी की भूमिका में मनोज कुमार, व्यायाम अध्यापक कन्या इण्टर कॉलेज खारी कुआं रामपुर।ओर विकास कुमार सागर रहे । चयनकर्ता :- सलीम यूसुफ जैदी,सलीम मियां , हरपाल सिंह ।
सहयोग में उपस्थित रहे । मोहम्मद फहीम, जिला क्रीड़ा सचिव सलीम यूसुफ जैदी, बेसिक शिक्षा विभाग जिला व्यायाम सचिव सलीम मियां, सत्यवीर सिंह प्रवक्ता भौतिक विज्ञान, तुषार शर्मा ,प्रतेश श्रीवास्तव , प्रकाश किस्तवाल ममता देवी प्रीति गंगवार,अनीशा लतीफ,रिया शर्मा , सबा ,मौजूद रही।
जवित्री की रिपोर्ट
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






