Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / मऊ / राष्ट्रीय खेल दिवस- 2025 के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का हुआ समापन

राष्ट्रीय खेल दिवस- 2025 के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का हुआ समापन


राष्ट्रीय खेल दिवस- 2025 के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों का हुआ समापन

खेल निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ के तत्वाधान में जिला प्रशासन एवं जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस- 2025 के उपलक्ष्य में दिनांक 29 से 31 अगस्त 2025 तक वृहद खेल एवं फिटनेस क्रियाकलापों के आयोजन के अन्तर्गत डा0 भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में जनपद स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं फिटनेस क्रियाकलापों के अर्न्तगत को सन्डे आन साईकिल कार्यक्रम के अर्न्तगत साईकिल रैली का आयोजन किया गया। उक्त साईकिल रैली को जिला विकास अधिकारी उमेश चन्द तिवारी एवं डा0 एस0सी0 तिवारी द्वारा हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। इसके अलावा जनपद स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता एवं खेल संघों व चैम्पियन एथलिट/खिलाडियों के मध्य खेल शक्ति के माध्यम से एक स्वस्थ समावेशी और भारत निर्माण के लिए हमारी साझा प्रतिबद्धता विषय पर वाद- विवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जूनियर बालक हैण्डबाल प्रतियोगिता में जनपद की कुल 08 टीमों ने प्रतिभाग किया। उक्त हैण्डबाल प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ एवं सत्यराम जनता इण्टर कालेज कल्याणपुर मऊ के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम न सत्यराम जनता इण्टर कालेज की टीम को 14-08 से पराजित कर प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। खेल संघों व चैम्पियन एथलिट/खिलाडियों के वाद-विवाद कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत डी0पी0 सिंह क्रीडाधिकारी द्वारा बैज लगा कर किया गया।
जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा आयोजित हैण्डबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रमोद राय उपाध्यक्ष जिला वालीबाल संघ विशिष्ठ अतिथि पी0एन0 सिंह सचिव जिला एथलेटिक्स संघ मऊ एवं राधेश्याम मौर्या सदस्य जिला पंचायत मऊ द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर ओमेन्द्र सिंह अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, प्रमोद राय उपाध्यक्ष जिला वालीबाल संघ मऊ, लल्लन यादव सचिव जिला जिम्नास्टिक संघ, कृष्ण प्रताप सिंह सचिव जिला वालीबाल संघ, अम्बुज दुबे वरिष्ठ खिलाडी, संजय सिंह सचिव जिला हॉकी संघ, संजय सिंह जिला हैण्डबाल संघ, समस्त प्रशिक्षक जिला खेल कार्यालय एवं जनपद के सम्मानित खेल प्रेमी एवं खिलाडी उपस्थित रहें।
अन्त में डी0पी0 सिंह क्रीडाधिकारी द्वारा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथि गणों, सम्मानित जनपद वासियों एवं खेल प्रेमियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Report by Jitendra Rajkumar Yadav

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत कारीसाथ में लगाई चौपाल एवं लोगो की सुनी समस्याएं

🔊 पोस्ट को सुनें मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत कारीसाथ में लगाई चौपाल एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow