Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / सरेनी पुलिस का बड़ा खुलासा ! चोरी के सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार

सरेनी पुलिस का बड़ा खुलासा ! चोरी के सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार


सरेनी पुलिस का बड़ा खुलासा ! चोरी के सामान के साथ एक चोर गिरफ्तार

बीते दिनों शिक्षा के मंदिर में चोरी की वारदात को दिया था अंजाम

न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया गिरफ्तार चोर

सरेनी(रायबरेली)।कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।उच्च प्राथमिक विद्यालय से चोरी हुए रसोई गैस सिलेंडर व चावल बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।मामला सरेनी क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय का है,जहां कुछ दिन पहले अज्ञात चोरों ने रसोई घर का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर और चावल चोरी कर लिया था।विद्यालय प्रबंधन की शिकायत पर सरेनी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की।पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में गहनता से पड़ताल की और मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया।पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।आरोपी कुलदीप कुमार पुत्र मुन्नी लाल निवासी ग्राम नेवाजीखेड़ा थाना सरेनी की निशानदेही पर चोरी गया गैस सिलेंडर और चावल बरामद कर लिया गया।पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि यह पता चल सके कि घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।विद्यालय में हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में नाराजगी थी।लोगों का कहना था कि बच्चों के भोजन के लिए रखा गया सामान चुराना बेहद शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है।चोरी के कारण विद्यालय में मिड-डे मील योजना प्रभावित हो रही थी और बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी।सरेनी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में चोरी की घटना का खुलासा होना पुलिस की बड़ी उपलब्धि है,जिससे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगेगी।इस पूरे मामले में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।विद्यालय प्रबंधन ने भी संतोष जताते हुए कहा कि चोरी गए सामान की बरामदगी से बच्चों के भोजन की समस्या दूर हो गई है।
प्रभारी निरीक्षक सरेनी रमेश चंद यादव ,उप निरीक्षक वकील खान , हेड कांस्टेबल शैलेंद्र यादव का. प्रदीप कुमार शर्मा चौकी गेगासो थाना सरेनी कांस्टेबल मोहित की चोर को गिरफ्तार करने में मुख्य भूमिका रही।

सुरेश बहादुर सिंह की रिपोर्ट

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज मे हुई 

🔊 पोस्ट को सुनें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow