Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / मऊ / देव भाष्कर तिवारी बने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति

देव भाष्कर तिवारी बने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति


देव भाष्कर तिवारी बने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के सभापति

मऊ इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए मंगलवार को साधारण सभा की बैठक में सर्वसम्मति से नगर के डीएवी इंटर कालेज प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी को सभापति पद के लिए चुना गया।

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी साधारण सभा की बैठक जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। इसमें आगामी तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए सर्वसम्मति से देव भास्कर तिवारी को सभापति पद व संजय सिंह को उप सभापति के लिए चुना गया।

शेष कमेटी चयन के बाबत नवनिर्वाचित सभापति ने बताया कि आगामी बैठक में सर्वसम्मति से नई कमेटी का चयन कर घोषणा की जाएगी।

बैठक में महामंत्री इंजीनियर वीरेंद्र जी द्वारा पूर्व के कार्यकाल का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

कमेटी उपाध्यक्ष मुख्य चिकित्सा अधिकारी राहुल कुमार सिंह द्वारा स्वास्थ्य संबंधित अन्य गतिविधियों की आवश्यक जानकारियां प्रस्तुत की गई।

बैठक के दौरान हरिद्वार राय, आलोक खंडेलवाल, लालबहादुर जायसवाल, राकेश तिवारी, डॉ रामगोपाल गुप्ता, मुरलीधर यादव, राकेश गर्ग, प्रदीप सिंह, डॉ सुजीत सिंह, आनंद गुप्ता, कल्याण सिंह, श्रीराम जायसवाल, गुफरान हई, जितेंद्र राखोलिया, गिरिराज शरण अग्रवाल, सौरभ मद्धेशिया, विनय जायसवाल, डॉक्टर असगर अली, डॉक्टर एस सी तिवारी, शिव जी राय सहित बड़ी संख्या में सदस्यगण उपस्थित रहे।

Report by Jitendra Rajkumar Yadav

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक संपन्न

🔊 पोस्ट को सुनें आगामी बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शांति समिति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow