Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मा• सुरेश कुमार त्रिपाठी का प्रयागराज से लखनऊ जाते समय रायबरेली में उन्हें रोककर जिला संगठन द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत सम्मान।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मा• सुरेश कुमार त्रिपाठी का प्रयागराज से लखनऊ जाते समय रायबरेली में उन्हें रोककर जिला संगठन द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत सम्मान।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मा• सुरेश कुमार त्रिपाठी का प्रयागराज से लखनऊ जाते समय रायबरेली में उन्हें रोककर जिला संगठन द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत सम्मान।

 

रायबरेली।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ

               

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मा• सुरेश कुमार त्रिपाठी का प्रयागराज से लखनऊ जाते समय रायबरेली में उन्हें रोककर जिला संगठन द्वारा फूल माला पहनाकर किया गया स्वागत सम्मान।

इस अवसर पर अध्यक्ष जी ने कहा कि 20 अगस्त को प्रदेश के के सभी जिलों में हुए धरना / प्रदर्शन की समीक्षा के बाद सितंबर के प्रथम या द्वितीय सप्ताह में राज्य परिषद की बैठक में संघर्ष के अगले चरण पर निर्णय लिया जाएगा। ऑफलाइन ट्रांसफर हमारी प्राथमिकता है। शासन के पास शिक्षकों की सूची पहुंच चुकी है। शिक्षा मंत्री के वायदे के अनुसार सूची जारी होना चाहिए , नहीं तो फिर किया जाएगा संघर्ष। 20 अगस्त के धरने पर 31 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के सभी जिलों से मा• मुख्यमंत्री  को जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से भेजा गया है। ज्ञापन पर कार्यवाही के लिए इंतजार करना पड़ेगा। साइन बोर्ड की अधिनियम की धारा- 12,18, 21 तथा पुरानी पेंशन की बहाली, निशुल्क चिकित्सा सुविधा, तदर्थ शिक्षकों की बहाली एवं विनियमितीकरण, समान कार्य के लिए समान वेतन हमारी प्राथमिकताओं में है, जिसे सरकार शीघ्र पूरा करे।

अध्यक्ष  ने रायबरेली की समस्याओं के लिए कहा कि जिला संगठन द्वारा ज्ञापन दिया गया है ।समस्याओं के निस्तारण हेतु 15 दिन का समय निर्धारित किया गया है। यदि समस्याओं की पूर्ति जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा निर्धारित समय सीमा के अनुसार नहीं किया जाएगा तो आवश्यकता पड़ी तो जिला संगठन द्वारा सितंबर के दूसरे सप्ताह में आयोजित धरने में प्रदेशीय पदाधिकारियों के साथ मैं भी सम्मिलित होऊंगा। वैसे ऐसी स्थिति आएगी नहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत सभी समस्याओं का निराकरण कर देंगे।

इस अवसर पर मंडलीय मंत्री लखनऊ मंडल जगजीवन प्रसाद शुक्ल , जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, जिलामंत्री शैलेश कुमार बाजपेई एवं जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने अध्यक्ष जी को माला पहनकर स्वागत किया।

 

प्रेम चन्द भारती

सदर व्यूरो चीफ़ रायबरेली

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

अभ्युदय प्रताप सिंह ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, 96.6 प्रतिशत अंक से बढ़ाया जनपद का मान

🔊 पोस्ट को सुनें अभ्युदय प्रताप सिंह ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow