Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / मऊ / मानसून सत्र में घोसी सांसद राजीव राय ने परमाणु ऊर्जा पर उठाए सवाल …

मानसून सत्र में घोसी सांसद राजीव राय ने परमाणु ऊर्जा पर उठाए सवाल …


मानसून सत्र में घोसी सांसद राजीव राय ने परमाणु ऊर्जा पर उठाए सवाल …

Mau : वस्त्र मंत्री से पूछा कि मऊ स्थित स्वदेशी कॉटन मिल का संचालन एक दशक से अधिक से बंद है इसका क्या कारण है और भविष्य में इसके पुनराद्धार और पुन खोलने का प्रस्ताव पर क्या विचार है? और, क्या मऊ शहर के मध्य स्थित इस भूमि पर कोई वैकल्पिक उद्योग स्थापित करने पर सरकार का विचार है ? यदि है तो इसकी बेहतरी के लिए इस परिसंपत्ति का लाभकारी उपयोग करने की सरकार की योजना का क्या ब्यौरा है ?

प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि क्या परमाणु ऊर्जा का उपयोग स्वास्थ्य क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों के उन्नत उपचार के लिए किया जाता है? सरकार ने हमारे देश में परमाणु चिकित्सा के अनुसंधान और विकास को बढ़ाने के लिए क्या उपाय शुरू किए हैं? क्या सरकार ने विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश के अस्पतालों और निदान केंद्रों में उन्नत परमाणु चिकित्सा के उपयोग को बढ़ाने के लिए कोई उपाय किए हैं ?

शिक्षा मंत्री से सवाल पूछा कि क्या सरकार को एक शिकायत प्राप्त हुई है जिसमें 2017 18 के दौरान बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कम्प्यूटर केंद्र में कंप्यूटर खरीद में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है ?

सहकारिता मंत्री से सवाल पूछा कि क्या सरकार सहारा सहकारी? कंपनियों में निवेशकों द्वारा लगभग एक दशक पहले जमा की गई परिपक्ष राशि वापस कर रही है। कितने निवेशकों की राशि वापस हुई है और राशि वापस करने के समय की सीमा बढ़ाने के लिए क्या विचार कर रही है? सरकार के पास वापसी के लिए कितनी राशि शेष है ?

जल शक्ति मंत्री से सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हर घर जल योजना या स्वयं योजना के अंतर्गत परियोजनाओं के कार्यवान हेतु कितनी कंपनियों को ठेका दिया गया कंपनियों के विरुद्ध समय सीमा के अंतर्गत कार्य पूरा न होने पर दंडात्मक कार्रवाई का ब्योरा क्या है ?

विधि और न्याय मंत्री से पूछा गया कि विगत तीन वर्षों के दौरान उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में कार्य करने के दिनों की औसत संख्या कितनी है ? क्या सरकार लंबित मामलों के बोझ को कम करने के लिए न्यायालयों के लिए एक वर्ष में न्यूनतम अनिवार्य कार्य दिवसों की संख्या निर्धारित करने पर विचार कर रही है ?

शिक्षा मंत्री से सवाल पूछा की केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में केंद्रीय विद्यालय मऊ को पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में अपग्रेड करने के लिए विगत तीन वर्षों में कितनी धनराशि स्वीकृत की गई है और इन स्वीकृत धनराशि के व्यय का वित्तीय वर्ष वार ब्योरा और अगर कोई कमी पाई गई है तो क्या उसका कोई लेखा जोखा है ?

प्रधानमंत्री जी से सवाल पूछा गया कि क्या परमाणु ऊर्जा के अनुप्रयोग को लागत प्रभावी होने के कारण हमारी अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों के लिए लाभकारी माना गया है यदि है तो ब्योरा क्या है ?

आयुष मंत्री से सवाल पूछा गया कि क्या सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों सहित देश के आम लोगों के बीच आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने और प्रसारित करने के लिए उपाय किए हैं? यदि हां तो इस सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश के मऊ और बलिया जिलों में सरकार द्वारा क्या उपाय किए गए हैं? क्या सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों के दौरान आयुष चिकित्सा पद्धति के लिए को समर्पित शिक्षण संस्था स्थापित किया गया है

आयुष मंत्री से पूछा गया कि क्या सरकार द्वारा राष्ट्रीय आयुष मिशन के शुभारंभ के बाद आयुष सेवाओं तक पहुंच में सुधार हुआ है?

पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री से सवाल पूछा गया कि पिछले 5 वर्षों और चालू वर्ष के दौरान देश के उत्तरी मैदानी इलाकों विशेषकर पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के किसानों के संबंध में भूमंडलीय तापन और जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने की दिशा में। क्या कोई बड़ा कदम उठाया गया है ?

ग्रामीण विकास मंत्री से पूछा गया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत विगत 5 वर्षों के दौरान रोजगार प्रदान किए गए श्रमिकों का राज्यवार एवं वर्सवार क्या ब्योरा है इस संबंध में क्या इनकी दैनिक मजदूरी बढ़ी है?

कृषि और किसान कल्याण मंत्री से पूछा कि क्या सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सहित देश भर में किसानों को अपनी उपज के भंडारण के लिए सुसज्जित भंडारण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कोई कदम उठाए हैं ?

संस्कृति मंत्री से सवाल पूछा गया कि क्या सरकार ने स्कूली पाठ्यचर्या में भारतीय शास्त्रीय नृत्यों के विभिन्न रूपों को शामिल करने के लिए कोई निर्देश जारी किए हैं? क्या मेधावी छात्रों के लिए कोई छात्रवृत्ति है? क्या सरकार ने कथक शास्त्रीय नृत्य कि बनारस घराने को प्रोत्साहित करने के लिए कोई उपाय किए हैं ?

सांख्यिकी और कार्यक्रम, कार्यान्वयन मंत्री से पूछा कि विगत 3 वर्षों के दौरान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में श्रम बल। में व्यक्तियों की वर्षवार संख्या कितनी है विगत 3 वर्षों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पूर्णकालिक अंशकालिक। रूप से नियोजित व्यक्तियों की अलग अलग वर्षवार संख्या कितनी है ?

शिक्षा मंत्री से पूछा कि क्या बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने गैर शैक्षणिक कार्यों के लिए परामर्शदाताओं की नियुक्ति हेतु उत्कृष्ट संस्थान योजना के अंतर्गत धनराशि का उपयोग किया है ?
कृषि और किसान कल्याण मंत्री से पूछा कि क्या सरकार किसानों की स्थिति में सुधार लाने और उनकी आय दोगुनी करने की अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिए कोई बड़ा सुधार करने की योजना बना रही है यदि हां तो उसका ब्योरा क्या है?

जल शक्ति मंत्री से पूछा कि उत्तर प्रदेश में कार्यान्वित किए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की वर्तमान स्थिति क्या है? उत्तर प्रदेश के मऊ जिले सहित प्रत्येक गांव उनको खुले में शौच से मुक्त बनाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कितना सफल रही है ?

Report by Jitendra Rajkumar Yadav

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के तृतीय दिवस पर स्वच्छता गतिविधियों का हुआ आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान के तृतीय दिवस पर स्वच्छता गतिविधियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow