ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एम्पलाईज को आर्डिनेशन कौन्सिल ने अनेक संवेदन शील पर वेकोलि को घेरा
वेकोली मुख्यालय में डॉ बाबा साहब की प्रतिमा लगाई जाए ।।
अनेक मांगो पर वेकोली के कर्मी और संघटन को जवाब देने की मांग की ।।
माजरी संवाददाता
ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एम्पलाईज को आर्डिनेशन कौन्सिल की वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड द्वारा एससी, एसटी, ओबीसी संवर्ग की कई लंबी समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने के कारण एक संवेदनशील एजेंडा अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड को कौन्सिल महासचिव, मा. कैलास रायपुरे व्दारा दिनांक 05/05/2025 को प्रेषित किया गया था। परन्तु अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक, डब्ल्यूसीएल द्वारा आज तक उक्त संवेदनशील एजेंडा पर चर्चा नहीं की। इस एजेंडा में निम्न संवेदनशील मुद्दों को प्रबंधन से समक्ष रखा गया जिसने वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के मुख्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगवाई जाए, हर इकाई एवं प्रोजेक्ट स्तर तक हर कर्मचारी कामगार को गजेटेड हॉलीडे (GH) दिया जाए, नागपुर क्षेत्र व्दारा प्रेषित कार्यालय आदेश जालसाजी कर धोखाधड़ी से रोजगार हडपनें से संबंधित है। ऐसे अपराधियों पर सक्त कारवाई की जाए, दिनांक 30.09.2024 के आदेश पर तत्काल प्रतिबंध लगाकर नव नियुक्त सभी उच्च शिक्षित भूमि आश्रित/ कर्मी आश्रित तों को SOP अमल के उपरांत दिए गए युजी नियुक्ति के जगह पर सरफेस / ओपन कास्ट में पद स्थापना दिया जाए, पदोन्नति के समय एससी / एसटी आरक्षण रोस्टर को ध्यान में रखकर पदोन्नति वरीयता सूची में एससी / एसटी रिक्त पदों की जानकारी बहाल की जाए, मॅन पॉवर बजट में एससी / एसटी आरक्षण रोस्टर को ध्यान में रखकर लाग वेकेंसी एवं करंट वेकेंसी की जानकारी सम्मिलित की जाए, क्लर्क इस कडर में अन्य पिछड़ा वर्ग 27% आरक्षण देकर या तो बाहरी भरती किया जाए अथवा विभागीय नियुक्ति में अन्य पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देकर नियुक्ति प्रदान की जाए, नव पदोन्नति प्राप्त अधिकारी वर्ग विशेष कर के SC/ST समुदाय को सोच समझकर अयोग्य अथवा अनुपयुक्त जगह पर पदस्थापित किया जा रहा है। इस पर रोक लगाकर उन्हें करियर ग्रोथ का मौका दिया जाए, वेकोलि में आरक्षण रोस्टर का सही अमल नहीं हो रहा है एवं रोस्टर रजिस्टर नियमित रूप से भरे नहीं जा रहे हैं। उस पर योग्य कार्यवाही कीजाए, इस एजेंडा में कई मुद्दे राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाती आयोग, भारत सरकार के समक्ष प्रेषित ज्ञापन दिनांक 29/07/2024 में रखे गये है एवं आयोग के समक्ष एक मिटिंग दिनांक 23/06/2025 को दिल्ली में अंतर सिंह आर्य, चेयरमैन, राष्ट्रीय अनु सूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार के समक्ष संपन्न हुई है। आयोग के मिटिंग में संगठन की ओर से कौन्सिल अध्यक्ष मा. बी.जी. पूसाम और माननीय जय प्रकाश द्विवेदी, अध्यक्ष, सह प्रबंधक, वेस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड के मुख्यालय में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा लगवाने संबंध में सहमति बनी है। परन्तु वेस्टर्न कोल फील्ड लिमिटेड के प्रमुख मान्य, जय प्रकाश द्विवेदी यह भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर इनके प्रतिमा डब्ल्यूसीएल मुख्यालय के प्रांगण में लगाने में अभी तक कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए संगठन इसका तीव्र निषेध व्यक्त करते हुए ये सभी मुद्दे सर्व साधारण जनता के समक्ष उजागर करने की मांग पत्र परिषद मे कौन्सिल के एडवोकेट नंदकिशोर मांडलिक महासचिव ने की है।
किशोरीकांत चौधरी
ब्यूरो चीफ महाराष्ट्र
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






