सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने रायबरेली मे एक दिवसीय विशाल धरना/ प्रदर्शन
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री रवींद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन के क्रम में रायबरेली में भी विकास भवन परिसर में प्रातः 10:00 बजे से धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। भारी बरसात के बाद भी बुजुर्ग शिक्षक साथियों ने धरने में भारी संख्या में प्रतिभाग किया। धरना सभा की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक श्री बी एन यादव जी ने किया
धरना सभा को संबोधित करते हुए मंडलीय मंत्री लखनऊ मंडल जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने कहा की देश की वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में वित्त विधेयक 2025 पास कराकर पेंशनरी नियमों में काफी बदलाव कर दिया है। जिससे 2025 तक के सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को आठवें वेतनमान के लाभ से वंचित करने का कुचक्र रचा जा रहा है, जो हमें स्वीकार नहीं है। इसके अतिरिक्त कोरोना काल में 18 महीने का डीए, पुरानी पेंशन की बहाली, प्राथमिक विद्यालयों का मर्जर बंद हो आदि मांगों को भी धरना के माध्यम से सरकार से मांग किया l धरना में उपस्थित शिक्षक कर्मचारियों को सावधान करते हुए मंडलीय मंत्री ने कहा कि हमें अपनी लड़ाई पूरे शिद्दत के साथ स्वयं लड़नी होगी अन्यथा संघर्षों से प्राप्त उपलब्धियां एक-एक करके हमसे छीनी जाएगी
धरना सभा को माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेश द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह सरकार कर्मचारी और शिक्षकों के हितों के विपरीत निर्णय ले रही है, जिसे हमें समझना होगा और पूरी शक्ति एवं ताकत के साथ संघर्ष को खड़ा करना होगा ।तभी हम कुछ हासिल कर पाएंगे
धरना सभा को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, सेवानिवृत्त माध्यमिक शिक्षक कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष बीके मिश्रा, वैदिक इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य श्री शत्रुघ्न सिंह चौहान, बीएस सक्सेना, विक्रमजीत सिंह, दयाराम सहित कई शिक्षक कर्मचारियों ने संबोधित किया।
सभा के अंत में सभी शिक्षक कर्मचारी नारा लगाते हुए विकास भवन से डीएम कार्यालय के समक्ष गए वहीं मजिस्ट्रेट को माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को संबोधित ज्ञापन उन्हें प्रेषित किया गया। मजिस्ट्रेट सर ने उचित माध्यम से ज्ञापन को माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री जी को भेजने के लिए आस्वस्त किया।
प्रेम चन्द भारती
(सदर ब्यूरो चीफ)
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






