ओबीसी आयोग के साथ कौन्सिल की बैठक कोल इंडिया लिमिटेड कोलकाता में संपन्न
कोल इंडिया प्रति एकड़ 30 लाख रुपए का भुगतान करेगी।
माजरी प्रतिनिधि
दिनांक 10/07/2025

माननीय हंसराज अहीर साहब, चेयरमैन, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की निर्धारित प्रबंधन, कोल इंडिया लिमिटेड एवं अनुषंगी कंपनी के दोपहर 1 बजे CIL मुख्यालय कोलकाता में संपन्न हुई । उपरांत ऑल इंडिया ओबीसी एम्पलाईज कोआर्डिनेशन कौन्सिल, कोल इंडिया लिमिटेड को माननीय हंसराज अहिर, चेयरमैन, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को किये गये अनुरोध पर नंदकिशोर मंडलीक, इंचार्ज, ऑल इंडिया ओबीसी एम्पलाईज कोआर्डिनेशन कौन्सिल, कोल इंडिया लिमिटेड को अपने अन्य साथियों के साथ बैठक में बुलाकर कौन्सिल का 31 पॉईन्ट एजेण्डा का प्रस्तुत करने के निर्देश माननीय चेयरमैन, NCBC व्दारा दिये गये ।
प्रमुख एजेण्डा नंबर,
1) ओबीसी की सीधी भर्ती,
2) SOP कर्मी-आश्रित को रोजगार की 31/12/2023 लिमिट रद्द करना,
3) WCL व्दारा कम्पलसरी भुआश्रित की UG तैनाती रद्द करना,
4) विभागीय भर्तीयों में 27% ओबीसी आरक्षण,
5) अविवाहित बहन को रोजगार,
6) भू आश्रित कर्मी आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर रोजगार,
7)कॉन्ट्रक्चुअल मॅन पॉवर में OBC आरक्षण,
8) श्रीमती मिन्टो कुमारी यादव, फार्मासिस्ट, ECL का स्थानांतर,
9) श्रीमती दिपाली तुम्मे, WCLको रोजगार,
10) कोल इंडिया प्रति एकड़ 30 लाख रुपये का भुगतान करेगी ।
वेकोलि अधीनस्थ कर्मचारियों को एचपीसी वेतन।
वार्षिक बोनस लागू होगा
11) हर स्तर पर त्रैमासिक training प्रोग्राम, आदी मुद्दों पर चर्चा समस्त निदेशक मंडल के समक्ष संपन्न हुई।
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग बैठक में माननीय.पी एम, प्रसाद, चेयरमैन, CIL, मा. CMD, ECL, मा.अलोक ललित कुमार, का. निदेशक, CIL, मा.हेमंत पांडे, निदेशक (मा,सं., WCL, मा. गौतम बॅनर्जी, महाप्रबंधक (जश/ औसं), CIL, मा. नरेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (मासं/ औसं), WCL, मा. अतुल बनसोड, संपर्क अधिकारी , WCL एवं अन्य निदेशक मंडल तथा वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारी उपस्थित थे। कौन्सिल के मा. प्रकाश कुर्मी, ECL,मा. संकेत मंडलीक,WCL, मो. गेसोद्दीन,WCL,मा. राम महतो,WCL, मा. अजहर अन्सारी,WCL, मा. प्रभु नाथ, ECL उपस्थित हुए।
किशोरीकांत चौधरी
ब्यूरो चीफ महाराष्ट्र
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






