आपरेशन क्लीन’ अभियान के अन्तर्गत थाना घोसी पर मुकदमों से सम्बन्धित 02 अदद चार/तीन पहिया वाहन की नीलामी कराकर कुल ₹1,06,100 /- के राजस्व की प्राप्ति की गई
Mau : अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पियूष मोर्डिया के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन के निर्देशन में जनपद मऊ में थानों पर लंबित माल मुकदमाती/लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के क्रम में उपजिलाधिकारी महोदय घोसी, क्षेत्राधिकारी घोसी श्री दिनेश दत्त मिश्र, नायब तहसीलदार दोहरीघाट, थानाध्यक्ष घोसी मनोज सिंह की उपस्थिति में आज दिनांक 08.07.2025 को थाना घोसी पर विभिन्न जनपदों से आये रजिस्टर्ड कबाड़ व्यापारियों के समक्ष बोली लगवाकर नीलामी प्रक्रिया के अन्तर्गत 02 अदद चार/तीन पहिया वाहन का निस्तारण कराकर जीएसटी सहित कुल ₹1,06,100 /- (एक लाख छ: हजार एक सौ रुपये) राजस्व की प्राप्ति की गयी। प्राप्त धनराशि को नियमानुसार राजकोष में जमा किया जायेगा।
Report by Jitendra Rajkumar Yadav
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






