Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज मे हुई 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज मे हुई 


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज मे हुई 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज रायबरेली में जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन जिला मंत्री शैलेश कुमार बाजपेई ने किया।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया गया और निर्णय लिया गया कि यदि पूर्व में दिए गए मांगपत्रों में उल्लिखित समस्याओं जैसे एनपीएस के खातों को अपडेट न‌ करना,एपीसी विगत वर्ष से स्वीकृत न होना, प्रोन्नत वेतनमान एवं चयन वेतनमान के लंबित प्रकरणों का निस्तारण न होना, चयन बोर्ड से नवचयनित शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के बाद भी उन्हें वेतन न देना, कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश न लगना आदि मांगों के साथ जुलाई के अंतिम सप्ताह में जिला संगठन जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की कार्यशैली के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आयोजित करेगा।
मंडलीय मंत्री जगजीवन प्रसाद शुक्ल ने बैठक को संबोधित करते हुए 25 जून 2025 को प्रयागराज में आयोजित हुए संगठन के ग्रीष्मकालीन सम्मेलन एवं शैक्षिक विचार गोष्ठी में लिए गए निर्णयों की जानकारी दिया और शिक्षकों का आवाहन किया कि अब अपनी मांगों को मनवाने के लिए संघर्ष ही एकमात्र विकल्प है ,इसके लिए हमें तैयार होना पड़ेगा। प्रयागराज में घोषित संघर्ष के कार्यक्रमों में 1 जुलाई से 19 अगस्त तक इकाइयों में शिक्षकों से संपर्क तथा 20 अगस्त को प्रदेश के प्रत्येक जनपदों में प्रदेश एवं जनपद स्तरीय मांगों को लेकर विशाल धरना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर दिया जाएगा उसमें आप सबकी प्रबल उपस्थित आपकी शक्ति और मांगों की दिशा प्रदर्शित होगी।
कोषाध्यक्ष अनिल कुमार तिवारी ने शैक्षिक विचार गोष्ठी प्रयागराज में पारित 16 प्रस्ताव का वाचन किया तथा प्रस्ताव की प्रति बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं शिक्षकों को उपलब्ध कराया। बैठक में जिन इकाइयों की संगठन की सदस्यता यथाशीघ्र 31 जुलाई तक अनिवार्य रूप से जिला संगठन को उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया गया।
संगठन के जिला संरक्षक श्री सुभाष चंद्र श्रीवास्तव जी ने पूज्य ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में किए गए संघर्षों की चर्चा किया और उन्होंने बताया कि 1977 के जेल भरो आंदोलन में जनपद से 400 से अधिक शिक्षक जेल गये थे, जिसका परिणाम है कि हमने शून्य से लेकर शिखर तक की उपलब्धियां अर्जित की हैं। हमारी शिथिलता के कारण संघर्षों से प्राप्त उपलब्धियां छीनी जा रही है। हमें पुनः एकता और शक्ति के साथ संघर्ष करना होगा।
संगठन के संरक्षक बीके मिश्रा, राम विनोद त्रिपाठी बृजभूषण यादव, धर्मेश नारायण दीक्षित, जयशंकर बाजपेई ने भी बैठक में अपने सुझाव दिए। जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिक्षकों के प्रति संगठन की ओर से धन्यवाद व्यापित किया और बैठक के समापन की घोषणा किया।
इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष श्याम नारायण सिंह, राजेश कुमार बाजपेई, दयाशंकर उपाध्याय, संयुक्त मंत्री निखिल त्रिवेदी, विपिन कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा , सदस्य रामजी लाल श्रीवास्तव, अंशुमान शुक्ल, कमलेश दीक्षित,जयशंकर त्रिवेदी, ऑडिटर प्रेमचंदभारती, उमाशंकर तिवारी, डॉआंजनेय वर्मा, प्रदीप कुमार, जेडी सिंह, सुनील कुमार निर्मल, प्रदीप कुमार सिंह,संतोष कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह,विजय कुमार तिवारी, रामचन्द्र, हीरालाल, श्याम सिंह ,अमानाथ सिंहपदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रेम चन्द भारती
सदर ब्यूरो चीफ

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने रायबरेली मे एक दिवसीय विशाल धरना/ प्रदर्शन

🔊 पोस्ट को सुनें सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने रायबरेली मे एक दिवसीय विशाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow