रायबरेली के डॉ. जयप्रकाश की किताब का अंतरराष्ट्रीय विमोचन”
रायबरेली, 28 जून 2025। तेजगांव, रायबरेली स्थित कमला नेहरू पी.जी. कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जयप्रकाश द्वारा लिखित पुस्तक “क्वांटम फिजिक्स: सफलता और खुशी का नया विज्ञान” का विमोचन बैंकाक, थाईलैंड स्थित सुआन सुनंदा राजभाट विश्व विद्यालय में किया गया।
यह पुस्तक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जीवन में सफलता और आनंद प्राप्त करने के क्वांटम सिद्धांतों को आमजन की भाषा में प्रस्तुत करती है। डॉ. जयप्रकाश ने भौतिक विज्ञान की जटिल अवधारणाओं को सरल भाषा में समझाते हुए यह बताया है कि कैसे क्वांटम ऊर्जा, ध्यान, सोच की तरंगें और आत्म-प्रेरणा जैसे तत्व व्यक्ति की सफलता और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं।
विमोचन समारोह में थाईलैंड के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, भारतीय प्रवासी समाज और विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। डॉ. जयप्रकाश ने अपने वक्तव्य में कहा,
क्वांटम फिजिक्स केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, यह हमारे सोचने, समझने और कार्य करने के ढंग को भी प्रभावित
करती है। यह पुस्तक इसी विज्ञान को आम जीवन में लागू करने का प्रयास है।”
पुस्तक विमोचन के इस वैश्विक मंच पर रायबरेली और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए कॉलेज के प्रबंधक पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह , प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त शिक्षकों ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है साथ ही विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुरील,शिव नारायण सिंह विद्या मंदिर इंटर कालेज गौरा रायबरेली के उपप्रधानाचार्य प्रेम चन्द भारती, अशोक कुमार, बृजेश मौर्य, दिनेश वर्मा, पंच शील पीजी कॉलेज के प्रबंधक बी एन मौर्य ऊंचाहार ब्लाक प्रमुख सत्यभामा मौर्य जनपद रायबरेली के समस्त सामाजिक संगठन के पदाधिकारी गण ने डॉ जय प्रकाश जी को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं बधाई दिया।
सदर( ब्यूरो चीफ)
प्रेम चन्द भारती
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






