Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / देश / महाराष्ट्र / प्रकृति का प्रकोप: माजरी में आंधी तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश, गांव में सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद।

प्रकृति का प्रकोप: माजरी में आंधी तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश, गांव में सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद।


प्रकृति का प्रकोप: माजरी में आंधी तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश, गांव में सैकड़ों पेड़ गिरे, बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद।

सौ साल पुराना पीपल का पेड़ जड़ समेत फिल्टर प्लांट के कार्यालय पर गिर गया

इस तूफान में माजरी, कुचना, पटाला, नागलोन और कावड़ी गांव के 40-50 घरों की छतें उड़ गईं।

माजरी प्रतिनिधि दिनांक 10. 6. 25

माजरी – सोमवार रात करीब 11 बजे के समय अचानक गांव में भीषण आंधी तूफान और तेज बारिश ने हमला बोल दिया। तूफानी हवाओं के साथ भारी बारिश से गांव में स्थिति काफी अस्त-व्यस्त हो गई। आसमान में बिजली तांडव नृत्य देख हर कोई घबराहट से गांव में दहशत का माहौल हो गया।
तूफान ने गांव के आसपास के सैकड़ों बड़े से छोटे पेड़ों को जड़ समेत उखाड़कर सड़क किनारे , रोड पर बिल्डिंग पर गिरा दिखाई दिया। इससे मुख्य सड़कें बंद हो गईं और यातायात बाधित हो गया। कुछ जगहों पर सड़कों पर पेड़ गिरने से नागरिकों को सड़क पार करने में मशक्कत करनी पड़ी दुचाकी ओर अन्य बड़े वाहनो मार्ग बंद हो गया। इसके अलावा एक और चौंकाने वाली खबर यह है कि अनेक घरों की टीन की छतें उड़ती हुई देखी गईं। कई घरों में भारी मात्रा में पानी घुस गया। रोड रास्ते और खेत खालियानो मे बिजली खंबे उखड़ गए इसके कारण सोमवार रात से ही बिजली कटौती की गई जिसके कारण से नागरिकों को अंधेरे में रहना पड़ा। मंगलवार को पूरे दिन मरम्मत कार्य चलने के कारण नागरिकों को पूरे दिन गर्मी में परेशान होना पड़ा। सोमवार रात को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण कई जगहों पर पेड़ बिजली के खंभों पर गिर गए और कई जगहों पर बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली न होने से दैनिक कामकाज, कारोबार, बैंक, डाकघर और घरों पर असर पड़ा इंटरनेट सेवा रात से लेकर तो आज शाम तक ठप्प रही ।
इसके अलावा माजरी गांव में नायरा पेट्रोल पंप का शेड पूरी तरह से नष्ट हो गया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ। यह पेट्रोल पंप पिछले साल भर से बंद होने से जिससे बड़ी जनहानि टल गई। इस तूफान में माजरी, कुचना, पाटाला, नागलोन और कावड़ी गांवों के 40-50 घरों की छतें उड़ गईं और कुचना कॉलोनी का प्रवेश द्वार उड़ गया। वेकोली प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य पर जोर दिया जिसके कारण, और माजरी के सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पहल की इस सहयोग के कारण, सड़कें वाहन चलने के लिए रास्ता साफ हो गई हैं और यातायात बहाल हो गया है। सौभाग्य से, कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि बारिश का जोर जारी रहेगा। बिजली कंपनी ने आश्वासन दिया कि मंगलवार रात 8 बजे तक आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

किशोरीकांत चौधरी
ब्यूरो चीफ महाराष्ट्र

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

वरोरा-वणी महामार्ग पर दुर्घटना; मोटर साइकिल चालक की मौत

🔊 पोस्ट को सुनें वरोरा-वणी महामार्ग पर दुर्घटना; मोटर साइकिल चालक की मौत माजरी प्रतिनिधि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow