साहब: राना बेनी माधव सिंह पार्क शंकरपुर में लगा तिरंगा झंडा कट फट और धूमिल हो गया है इसे बदलवाइये

राना ने इसी झंडे की मान मर्यादा के लिए अंग्रेजों को धूल चटाई थी
जगतपुर, रायबरेली।
1857 क्रांति के अमर वीर महानायक राना ने जिस झंडे तिरंगे की मर्यादा बनाए रखने के लिए अंग्रेजों को धूल चटाई थी आज वही झंडा तिरंगा धूमिल फटे कटे हाल में फहरा रहा है बेहद शर्म की बात।
शंकरपुर राना पार्क में लगा तिरंगा झंडा धूमिल होकर फट गया पर जिम्मेदारो की नजर उस पर नहीं गई। ऐसा नहीं की जिम्मेदारो का ध्यान केंद्रित न किया गया हो लेकिन कमाई देश की, रोजी-रोटी देश की, रहना देश में , गर्व अपने देश पर और इस देश का झंडा फटा कटा धूमिल यदि वतन में लहरा रहा है तो पूरे क्षेत्र और जनपद के लिए शर्म की बात। क्योंकि जगह-जगह झंडा तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है । क्षेत्रीय नेता मंत्री, विधायक सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं मानो बस फोटो सेशन तक ही बात रह गई है। पाकिस्तान पर भारत की विजय की गाथा लिखी जा रही है पर हमारे देश का इतिहास और यह झंडा असली है इसकी मर्यादा हम सभी को बनाए रखनी है यह झंडा जहां स्थापित है वह अपनी युद्ध कौशलता युद्ध नीति और अंग्रेजों को खदेड़ने वाले राना की धरती है। वीरता की गाथाएं बैसवारे में भी लिखी गई है राना बेनी माधव सिंह जी की प्रतिमा भी इसी पार्क में स्थापित है इसी झंडे के लिए अंग्रेजों से कितनी बार लोहा लिया राना ने और अंग्रेजों को कितनी बार पटकनी दी। क्या राना साहब ने यह सोचा होगा कि जिस झंडे की मान मर्यादा और सम्मान के लिए वह युद्ध लड़ रहे है उनके आने वाले देशवासी वंश इसकी मान मर्यादा भी सुरक्षित ना रख पाएंगे यह बड़े ही शर्म की बात है। क्षेत्र के वीरेंद्र, किशन, राम सजीवन, वीरेंद्र एवं राजन ने शासन प्रशासन से गुजारिश की है कि अति शीघ्र राष्ट्रीय ध्वज साफ और स्वच्छ पार्क में लगा दिया जाए।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






