हिंदू जागरण समिति ने शहर के कई जगहों पर रोड निर्माण को लेकर दिया निवेदन
मऊ, हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने भीटी नहर वाली रोड और कोपागंज – कसारा मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया नारेबाजी की जिलाधिकारी मऊ को ज्ञापन सौंपकर कोपागंज कसारा एवं भीटी नहर वाली रोड के निर्माण की मांग की, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि भीटी नहर वाली रोड की स्थिति बेहद चिंता जनक है कार्यदाई संस्था नगर पालिका परिषद के द्वारा बेहद घटिया और निम्न स्तर का निर्माण कराया गया है। जगह-जगह सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है नाले पर बनी पटिया टूटी पड़ी है जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं बार-बार शिकायत के बावजूद नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है जिससे आम जनमानस में व्यापक पैमाने पर आक्रोश व्याप्त है। हिंदू जागरण समिति के प्रांत संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने कहां के पुरा नगर पालिका प्रशासन भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी का अड्डा बन गया है शासन द्वारा आए जनता के धन का बंदर बांट किया जा रहा है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संगठन के प्रवक्ता नरेंद्र सिंह एवं आजमगढ़ के मंडल प्रभारी मनीष सिंह ने कहा कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के द्वारा बरसों पूर्व बनाई गई कोपागंज का कसारा मार्ग की हालत अत्यंत चिंताजनक है उक्त सड़क काफी जर्जर हो गई है जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं उक्त सड़क दुर्घटना की सबक बन गई थी विकास कार्य प्रभावित हो रहा है उक्त सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार शासन और प्रशासन से अनुरोध किया गया लेकिन सड़क के निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई यह मामला कई वर्षों से शासन में लटका हुआ है जिससे क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष है वक्ताओं ने चेतावनी दी और कहा कि अगर सड़क निर्माण की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा इस अवसर पर अमित वर्मा, बृजेश सिंह पटेल, रोशन वर्मा, गौतम बरनवाल, आदित्य रंजन सिंह, आर्यन सिंह, रवि सैनी, अनुराग बरनवाल, दीना सिंह, नीरज बरनवाल, विजय रंजन सिंह, संतोष गुप्ता, राज श्रीवास्तव, अंकित प्रजापति, अनुपम, विजय रंजन सिंह, अखिलेश, बरनवाल सहित अन्य उपस्थित रहे….।।
Report by Jitendra Rajkumar Yadav
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






