Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / मदर्स डे पर स्टूडेंट पब्लिक स्कूल अहल डीह में विशेष आयोजन

मदर्स डे पर स्टूडेंट पब्लिक स्कूल अहल डीह में विशेष आयोजन


मदर्स डे पर स्टूडेंट पब्लिक स्कूल अहल डीह में विशेष आयोजन

 

मां के प्रति कृतज्ञता और सम्मान का प्रतीक है मदर्स डे

 

रायबरेली। जिले के डीह क्षेत्र में स्टूडेंट पब्लिक स्कूल अहल में मदर्स डे का आयोजन धूमधाम से किया गया। बच्चों ने अपनी मां के लिए इस दिवस को खास बनाने के लिए उनके द्वारा किए गए अनगिनत उपकारों के प्रति विभिन्न माध्यमों से कृतज्ञता ज्ञापित किया। यह दिन मां के प्रति प्यार और सम्मान व्यक्त करने का मौका होता है। यह एक मात्र आयोजन नहीं है बल्कि इस परंपरा को हमें भावी पीढ़ी में आत्मसात करते हुए उनमें माता-पिता के द्वारा किए गए त्याग और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ भाव से उनकी सेवा में समर्पित रहने का गुण समाहित करना है। इस मुहिम में स्कूल और समाज दोनों को शामिल होना पड़ेगा। जिस प्रकार आज की पीढ़ी में संस्कार और सेवा भाव की कमी के कारण माता-पिता खुद को ठगा सा महसूस करते हैं। खुद के बच्चे को उसकी गलती पर कुछ कहने में भी उन्हें डर सा महसूस होता है कि बच्चा हमारा कहना मानेगा भी कि नहीं। ज्यादा कहने पर बच्चा खुद का नुकसान ना कर ले इस प्रकार का भी डर बना रहता है। ऐसी परिस्थिति में इस प्रकार के आयोजन का महत्व और भी बढ़ जाता है। मदर’एस डे फादर’एस दे एक दिन तक सीमित न रहकर उनके लिए प्रतिदिन स्पेशल उनके बच्चों के तरफ से होना चाहिए। तभी हम अपनी माता-पिता के संतान के तौर पर हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर पा रहे हैं। कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक, प्रधानाध्यापक, सभी सम्मानित शिक्षक शिक्षिकाएं तथा बच्चे उपस्थित रहे।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

अभ्युदय प्रताप सिंह ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, 96.6 प्रतिशत अंक से बढ़ाया जनपद का मान

🔊 पोस्ट को सुनें अभ्युदय प्रताप सिंह ने सीबीएसई परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow