Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / न्यूज़ / जगतपुर में उद्योग व्यापार मंडल की इकाई का गठन, पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

जगतपुर में उद्योग व्यापार मंडल की इकाई का गठन, पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ


जगतपुर में उद्योग व्यापार मंडल की इकाई का गठन, पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

 

गंगा प्रसाद गुप्ता बने अध्यक्ष

 

 

जगतपुर, रायबरेली। कस्बे के एक प्रतिष्ठित होटल में उद्योग व्यापार मंडल जनपद एवं प्रदेश स्तर के व्यापारियों एवं पदाधिकारियो की उपस्थिति में जगतपुर इकाई का गठन किया गया जिसमें जिले भर के भी संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। पद एवं गोपनीयता की शपथ सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को दिलाई गई। सभी ने जिला अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा का स्वागत किया एवं विशाल माला पहनाकर सम्मान दिया। नवनियुक्त जगतपुर व्यापार मंडल संगठन अध्यक्ष श्री गंगा प्रसाद गुप्ता और सभी पद प्राप्त संगठन व्यापारियों ने एकमत में कहा कि किसी भी व्यापारी के ऊपर कभी कोई आपदा या कोई मुसीबत आती है तो एक दूसरे के साथ हमेशा बने रहेगे यही हमारे संगठन की विशेष शक्ति होगी कोई व्यापारी अपने आप को अकेला मत समझे। व्यापार के साथ-साथ हम सभी आपस में एकजुट रहकर समाज में उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं को भी मिलजुलकर सुलझा सकते हैं। जिला अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों के साथ पारिवारिक रिश्ता रखता है उनके सुख-दुख में भी हमेशा साथ रहता है। वही जगतपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष गंगा प्रसाद गुप्ता एवं सभी पदाधिकारीयो को फूल माला के साथ सम्मान दिया गया और संगठन द्वारा पद देकर एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। श्री गंगा प्रसाद गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के अधिकारों का कहीं भी हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कहीं से कोई अधिकारी यदि किसी व्यापारी को शोषण करता है और गलत तरीके से पेश आता है तो इसके खिलाफ संगठन पुरजोर आवाज उठाएगा। मंचासीन पदाधिकारीयों का भी सम्मान किया गया सभी ने अपने विचार व्यक्त किये इस मौके पर ऊंचाहार डलमऊ सलोन महराजगंज के भी व्यापारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में व्यापारियों के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सम्मानित लोग भी मौजूद रहे।

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

रायबरेली में पहली बार 18 मई को जिला नृत्य खेल प्रतियोगिता-2025 आयोजित                           

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेली में पहली बार 18 मई को जिला नृत्य खेल प्रतियोगिता-2025 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow