पत्रकारो के होली मिलन समारोह मैं कवियों ने लगाएं चार चांद
मऊ: कहां जाता है नियत तेरी अच्छी तो किस्मत तेरी दासी कर्म तेरे अच्छे तो घर में मथुरा काशी अगर दिल साफ हो और नियत नेक हो, तो कोई भी बुलंदियाँ हासिल की जा सकतीं है
जी हाँ कल शनिवार को नगर पालिका कम्युनिटी सेंटर मे पत्रकारो द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कई मायनो मे दिल को सकूँन पहुंचाने वाली रही।
इस कार्यक्रम की सबसे जानदार उपलब्धि यह रही कि इसमे सभी सियासी, साहित्यिक एव समाजिक सरोकारो से जुड़े लोग बिना कोई तामझाम के शरीक रहे ।
साथ ही जिले भर के सारे कलमकार मौजूद रहे। कार्यक्रम मे सबसे खास कोई बात हुई तो यह हुई कि इसमे कोई पत्रकारो का अलम्बरदार व नायक नजर नही आया और यह सब प्रवीण भाई की सदाशयता के कारण ही हो सका है।
जिसमें पुलिस अधीक्षक के हाथों तीनों मऊ रतन को सम्मान चिन्ह देकर नवाजा गया हास्य रस सौंदर्य रस और वीर रस के कवियों ने पूरे माहौल को रंगीला कर दिया!
हरिकेश यादव की रिपोर्ट
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal




