Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / फतेहपुर / बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ई-रिक्शा में टक्कर मारने से मां-बेटे हुए थे घायल

बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ई-रिक्शा में टक्कर मारने से मां-बेटे हुए थे घायल


बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज ई-रिक्शा में टक्कर मारने से मां-बेटे हुए थे घायल

हुसैनगंज।रिक्शे से घर वापस जा रहे माँ-बेटे को बस ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था।बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना क्षेत्र के औढेरा गांव के महबूब सलमानी की पत्नी अकीदुन 45 विगत 5 जनवरी को अपने पुत्र शहंशाह 17 के साथ ई-रिक्शा से हुसैनगंज चौराहा से घर वापस जा रही थी।हथगाम रोड के औढेरा मोड़ के पास पीछे से आ रही एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया था।बस की टक्कर से रिक्शा नीचे खंती में जाकर पलट गया था।घटना में मां के पैर तथा कन्धे की हड्डीयां टूट गई तथा बेटा भी गम्भीर रूप से घायल हो गया था।जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।रविवार को महिला के पति ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलते हुए पुत्र व पत्नी को घायल कर देने तहरीर दी है।थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मोहमद आरिफ की रिपोर्ट

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

फतेहपुर पुलिस थाना कोतवाली से 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

🔊 पोस्ट को सुनें फतेहपुर पुलिस थाना कोतवाली से 02 नफर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार दिनांक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow