जिला कारागार फतेहपुर के अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान का नाम उपरोक्त सूची में प्रथम स्थान पर अंकित
जिला कारागार फतेहपुर के अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान का नाम उपरोक्त सूची में प्रथम स्थान पर अंकित
है, जोकि साबित करता है, कि मोहम्मद अकरम खान ने जिला कारागार की दशा और दिशा दोनों को सुधारने में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई है।
बंदियों के प्रति उनका कार्य करने का तरीका उनको अन्य अधिकारियों से अलग दिखाता है और उनकी सेवा अवधि में बंदियों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षिक स्तर में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है और शायद इसीलिए आपको विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की अनुशंसा की गई है।
सियासत पर नजर न्यूज़ टीम की ओर से मोहम्मद अकरम खान कारागार अधीक्षक फतेहपुर एवं सूची में शामिल अन्य सभी कारागार कार्मिकों को उल्लेखनीय सेवा के लिए राज्यपाल का विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त किए जाने की अग्रिम बधाई।
कारागार अधीक्षक फतेहपुर को मिलेगा राज्यपाल का विशिष्ट सेवा पदक
आगामी गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर जेल कार्मिकों को राज्यपाल उत्तर प्रदेश का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किया जाना है। इस विषय पर राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने अपने पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के निम्नलिखित कार्मिकों को सराहनीय सेवा के लिए राज्यपाल जी का विशिष्ट सेवा पदक प्रदान किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की जाती है।
कुल दस कारागार कार्मिकों को उपरोक्त पदक प्रदान किया जाना है जिसमें दो अधीक्षक, तीन कारापाल, एक प्रशासनिक अधिकारी, दो हेड जेल वार्डर, एक जेल वार्डर, एक महिला हेड जेल वार्डर का नाम सूची में प्रकाशित किया गया है।
तबरेज वारसी की रिपोर्ट
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






