ADR सेंटर रायबरेली में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती का आयोजन हुआ
रायबरेली, 23 जनवरी 2024
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश आदरणीय उमाशंकर कहार जी की अध्यक्षता में आज ADR सेंटर रायबरेली में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 127वीं जयंती का आयोजन हुया।
जिसमें विधि अधिकारियों के साथ साथ स्टाफ के लोगों की भी उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
नेता जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात न्यायाधीश महोदय द्वारा नेता जी के व्यक्तित्व व कृतित्य पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके राजनैतिक संघर्षों के उतार चढ़ाव पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन कर नेता जी के नेतृत्व में लगभग 40 हजार सैनियों ने अंग्रेजों के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया।
तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा जैसे नारों ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नई जान फूंकी, उनके जोशीले नारों ने भारत को एक सूत्र में बांधने का काम किया।
इस अवसर पर मीडिएटर अल्का सिंह राजपूत सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सामाजिक न्याय के पुरोधा, महान स्वतंत्रता सेनानी, गुदरी के लाल, शिक्षक व बिहार के 2 बार मुख्यमंत्री रहे जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपना सम्पूर्ण जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
उनके जन्मशताब्दी के अवसर पर भारतरत्न से सम्मानित किए जाने का राष्ट्रपति भवन की ओर से किए गए ऐलान का मैं भारत सरकार के निर्णय का अभिनंदन करता हूं।
मानसिंह पटेल, राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना दल