गोपाष्टमी के दिन कान्हा गौशाला में गायों की हुई पूजा अर्चना
रिपोर्ट रिंकू मिश्रा
परशदेपुर रायबरेली
गुरुवार को गोपाष्टमी पर नगर पंचायत की कान्हा गौशाला में परशदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल व अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज द्वारा गायों का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे। गुरुवार को परशदेपुर नगर पंचायत कार्यालय के पास बनाई गई।
कान्हा गौशाला में परशदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल व अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज द्वारा आयोजित किए गए गोपाष्टमी कार्यक्रम के दौरान गायों का विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया तथा चुनरी पहनाकर उनको भोजन कराया गया। परशदेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने बताया कि हिन्दू मान्यताओं के अनुसार गाये में ३३ करोड़ देवताओं का वास होता है। हिन्दू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है और इनका पूजा भी की जाता है। गोपाष्टमी के दिन गाय और गोविन्द की विधि विधान के अनुसार पूजा अर्चना करने से धन और सुख समृद्धि से वृद्धि होती है। इस दिन को लेकर मान्यता है की इस दिन कृष्ण जी गौ चरण के लिए पहेली बार घर से निकले थे। वैसे माता यशोदा श्री कृष्णा को प्रेमवश कभी गौ चरण के लिए नहीं जाने देती थी। लेकिन इस दिन कन्हइया के जिद्द से गौ चरण के लिए जाने को कहा, तब यशोदा जी ने ऋषि शांडिल्य से कहकर मुहूर्त निकलवाया और पूजन के लिए अपने श्री कृष्णा को गौ चरण के लिए भेजा था। तभी से गोपाष्टमी को गईया और गोविन्द की पूजा का विधान मन गया है।
इस दौरान नगर पंचायत के सभासद व नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।