Breaking News
previous arrow
next arrow
Slider
Home / उत्तर प्रदेश / जौनपुर / प्रदेश में नहीं थम रही, रेप की घटनायें

प्रदेश में नहीं थम रही, रेप की घटनायें


प्रदेश में नहीं थम रही, रेप की घटनायें

नौ वर्षीय बालिका के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,हालत गंभीर, रामपुर थाना क्षेत्र का मामला

जौनपुर
जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही युवक ने पोखरे के पास स्थित खेत में ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर फरार हो गया.
बालिका की हालत गंभीर होने पर युवक उसे घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। थोड़ी देर में परिजन उसे ढूंढते हुए मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ अर्धमूर्छित अवस्था में पड़ी रही।
जिसे उठाकर रामपुर थाने रात में ही ले जाया गया। जहां से पुलिस ने मेडिकल मुआयना के लिए रामपुर सीएचसी भेजा। डॉक्टरों ने मामूली उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज दिया।
जहां पर बालिका की गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की खोजबीन शुरू कर दिया।
रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर चौकी अंतर्गत एक गांव की 09 वर्षीय बालिका की मंगलवार की शाम गांव का एक युवक बहला-फुसलाकर उसे गांव के ही पोखरे के पास ले गया।
जिसके बगल में स्थित खेत में ले जाकर जबरजस्ती उससे दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बालिका के लहूलुहान होने पर और हालत गंभीर देख कर युवक बालिका को छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।
देर शाम तक जब बालिका घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश करना शुरू कर दिया। जिसके बाद गांव की ही लोगों द्वारा पता चला कि पड़ोस का ही एक युवक उसे पोखरे की तरफ लेकर गया था। अनहोनी की आशंका से परिजन पोखरे की तरफ गए तो वह लहूलुहान होकर वहीं अर्धमूर्छित हालत में पड़ी थी।
जिसके बाद परिजनों ने उसे उठाकर जमालापुर चौकी प्रभारी कश्यप सिंह के पास ले गए। चौकी प्रभारी ने पीड़ित बालिका को थाने भिजवाया जहां से मेडिकल मुआयना के लिए सीएचसी रामपुर ले गए। डॉक्टरों ने मामूली उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
जहां पर बालिका जीवन मौत से जूझ रही है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामले में रामपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा रात में ही दर्ज कर लिया गया है और फरार युवक की तलाश किया जा रहा है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

धर्मेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव
जिला सम्वाददाता जौनपुर

About Janadhikar Media

Janadhikar Media

Check Also

आगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाडी़ केन्द्रों/परियोजना कार्यालय का लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन

🔊 पोस्ट को सुनें आगनबाडी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण तथा नवनिर्मित आंगनबाडी़ केन्द्रों/परियोजना कार्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Naat Sharif Download Website Designer Freelance WordPress Developer All Lucknow Services Portal Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow