मुस्लिम तहसीलदार ने बांटा कांवरियां को प्रसाद
-हिंदू मुस्लिमों गंगा जमुनी तहजीब हजारी महादेव मंदिर पर बहती नजर आई
नितेश प्रताप सिंह
ऊसराहर, इटावा। जब कावंरियो को प्रसाद वितरण करने मे मोहम्मद असलम और देवेंद्र पांडेय एक साथ जुटे तो हिंदू मुस्लिमों की गंगा जमुनी तहजीब हजारी महादेव मंदिर पर बहती नजर आई।
शिवरात्रि के पावन पर्व पर सबसे ज्यादा कांवरिया जनपद के सरसईनावर हजारी महादेव मंदिर मे कांवर चढाने आते हैं शिवरात्रि भले ही आज शनिवार को है लेकिन सरसईनावर में कांवरिया गुरुवार की शाम से ही हजारों की संख्या मे पहुचने लगे थे कुशल व्यवस्था के लिए उपजिलाधिकारी ताखा देवेंद्र कुमार पाण्डेय एंव तहशीलदार ताखा मोहम्मद असलम ने जिम्मेदारी संभाल रखी थी मंदिर के समीप ही कावंरियो के सहायतार्थ कालिका माता सुंदरकांड सेवा समित के तत्वावधान में विशाल भंडारे का आयोजन चल रहा था जंहा प्रसाद पाने के लिए सैकडों कावरिंया कतार मे खडे थे भक्तो की कतार देख एसडीएम देवेंद्र कुमार पाण्डेय एंव तहशीलदार ताखा मोहम्मद असलम भंडारे में पहुच गए और भक्तो को खुद ही प्रसाद वितरण करने मे जुट गए असलम और देवेंद्र पाण्डेय को एक साथ कावरिंयो को प्रसाद वितरण करते देख मौजूद खडे लोगो को हिंदू मुस्लिम की गंगा जमुनी तहजीब याद आ गई लोगो ने कहा एक ओर जंहा लोग धर्म संप्रदाय के लिए एक दूसरे को भिड़ाने का प्रयास करते हैं वही दोनो लोग कावरिंयो की सेवा में बिना किसी जाति धर्म के मदद करने मे जुटे थे प्रसाद वितरण के बाद कालिका माता सुंदरकांड सेवा समित के सदस्यों ने दोनो ही लोगो को सम्मानित किया मेले मे सुरक्षा व्यवस्था के लिए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह क्षेत्राधिकारी भरथना विवेक जावला थानाध्यक्ष गंगादास गौतम सहित भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
Janadhikar Media – janadhikarmedia.com Online News Portal






